लातेहार, सितम्बर 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ बाजार में भारी वाहनों के परिचालन से उत्पन्न धूल, जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बीच प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण को लेकर टमटम टोला में शनिवार को डीएमएल कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय भू रैयतों के बीच बैठक हुई।

बैठक का उद्देश्य कंपनी के अधिकारियों ने बाइपास निर्माण के लिए आवश्यक भूमि चार वर्ष की लीज पर उपलब्ध कराने को लेकर रैयतों से बातचीत की और सहयोग का आग्रह किया। कंपनी के अधिकारियों ने रैयतों को बताया कि बाइपास सड़क निर्माण के लिए संबंधित भू रैयतों की जमीन की आवश्यकता है। अधिकारियों ने कहा कि बाइपास का निर्माण होने से भारी वाहनों का परिचालन बाजार क्षेत्र से बाहर हो सकेगा। इससे बाजार में आए दिन उत्पन्न होने वाली धूल, जाम और यातायात संबंधी समस्याओं से लोगों को राहत मिल...