Latehar News: बालूमाथ में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य
लातेहार, जुलाई 31 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के मकान मालिकों व किरायेदारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को मकान किराये पर देने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था क्षेत्र की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिना पहचान व सत्यापन के किसी व्यक्ति को किराये पर रखने से आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में सभी मकान मालिकों की जिम्मेदारी है कि वे किरायेदार का आधारभूत विवरण, पहचान पत्र व आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्थानीय थाना में पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई मकान मालिक बिना सत्यापन के किसी अज्ञात व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.