लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आरा गांव के हहुरवा और ओजा टोला में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ छह बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात,नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । जानकारी के अनुसार,महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर पास के चमातू गांव में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए सभी पीड़ित परिवार अपने अपने घरों में ताला लगाकर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कमल गंझू,ननकू गंझू,दीनू गंझू,चरकू गंझू,महेंद्र गंझू और राजेश साव के घरों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात,नकदी,समूह के पैसे समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के लो...