लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। बनहरदी कोल ब्लॉक अंतर्गत बारी पंचायत के रैयतों की बैठक रविवार को पंचायत भवन बारी में ग्राम प्रधान रोबिन उरांव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में चर्चा बैठक में कोल परियोजना से जुड़ी समस्याओं, जमीन के कागजात में त्रुटियों और रैयतों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रैयतों ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या जमीन के कागजात में दर्ज त्रुटियों के सुधार की है। वर्षों से ग्रामीण इसके समाधान के लिए संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों की मांग रैयतों ने कहा कि किसी भी परियोजना से पहले जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान और ग्रामीणों की सहमति सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि उनकी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। ...