लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारीखाप गांव में बाबा कार्तिक उरांव की जयंती समारोह के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिगंबर टाना भगत ने की, जबकि संचालन मुखिया राजीव भगत ने किया। बैठक में दिगंबर टाना भगत ने कहा कि आगामी 29 अक्टूबर को झारखंड के काला हीरा के नाम से पहचान बनाने वाले बाबा कार्तिक उरांव की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी रविवार को कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बालूमाथ, हेरहंज एवं बारियातु प्रखंड के लोगों से रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में संजय भगत, कार्तिक भगत, गोविंद उरांव, सुरेश उरांव, नंदकिशोर भगत, अनिता देवी, मालती देवी, सोनमतिया देवी, प्रमिला देवी, सुनीता द...