Latehar News: बारिश के कारण ग्रामीण का घर गिरा
लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: गारू। सरयू प्रखंड के घासीटोला पंचायत अंतर्गत पीरी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से नरेश सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि मकान में करीब 10 परिवार निवास करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर होकर टूट गईं, जिससे परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा नए आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बारिश में कच्चा मकान ढहा,परिवार खुले आसमान के नीचे यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.