लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। बारियातू की अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी हल्कों के लिए राजस्व शिविर आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। शिविर का आयोजन अलग-अलग तिथियों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में हल्कावार किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से लंबित दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 11 अगस्त को हल्का संख्या 3 (बालूभांग) एवं हल्का संख्या 4 (फुलसू) के लिए राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बेक प्रतिनियुक्त रहेंगे। वहीं हल्का संख्या 6 (बारियातु, साल्वे) एवं हल्का संख्या 7 (दाढ़ा) के लिए राजस्व उपनिरीक्षक राजकमल प्रसाद की उपस्थिति में मामलों का निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अनुमंडल कार्यालयों में जीविका दीदी की रसोई होगी संचालित इसी...