Latehar News: बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब, परेशानी
लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार क्षेत्र में पूर्व में लगी स्ट्रीट लाइट खराब होकर पड़ी हुई है। बाजारवासियों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बबलू, पप्पू, ज्ञान कुमार, डब्लू आदि कई लोगों ने बताया कि करीब सात साल पहले सरकारी स्तर पर बाजार क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन देख रख के अभाव में अधिकांश खराब है। लाइट को लगाने में लाखों रुपए आज बेकार चले गए। खराब लाइट को ठीक कराना जरूरी नहीं समझा जा रहा है। शाम होते ही बाजार क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.