लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बालूमाथ। थाना क्षेत्र के टमटम टोला ग्राम के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार देवती देवी पति परमेश्वर गंझू ग्राम साल्वे थाना बारियातू निवासी बालूमाथ से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान टमटम टोला के पास सामने से आ रही एक बाइक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई । जिसमें पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...