लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में छात्र और बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावागढ़ के छात्र उज्जवल कुमार व कोने गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार छात्र उज्जवल नई साइकिल प्राप्त करने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कोने गांव निवासी नितेश कुमार बाइक से प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सड़क पार कर रहे छात्र को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. तौहिद ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाइक सवार नितेश कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं, जबकि छात्र ...