Latehar News: बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी महिला, रांची रेफर
लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ चतरा मुख्य सड़क मार्ग पर मकईयाटांड़ गांव के समीप बाइक पर सवार एक महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बगरा गांव निवासी गुलबसा प्रवीण के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुलबसा प्रवीण अपने पति मुजाहिद अंसारी के साथ बाइक से सोस गांव से अपने घर बगरा लौट रही थी। इसी दौरान मकईयाटांड़ गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई,जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.