लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि।महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत परहाटोली पंचायत के ग्राम उदालखाड़ में बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। गांव के समीप नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद आवागमन का रास्ता बाधित हो जाता है, जिससे पूरा गांव टापू में तब्दील हो जाता है। नदी में बाढ़ आने के कारण ग्रामीणों को मुख्य सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों से संपर्क बनाए रखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। नदी में तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं। कई बार अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें स्कूल भेजने से रोक देते हैं। इससे बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उनकी शिक्षा का क्रम भी टूटता है।

ग्रामीणों की समस...