लातेहार, नवम्बर 17 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदिशक्ति महावीर मंदिर के सामने सड़क पर फिर से ऑटो खड़ी होने लगी है। इससे लोगो की परेशानी बढ़ गई है। वहीं मंदिर में पूजा करने जाने और मां दुर्गा और बजरंगबली का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत हो रही है। बता दे कि बरवाडीह के एसडीपीओ बीरेंद्र राम ने लोगो की शिकायत पर छठ महा पर्व के पहले सड़क पर खड़ी ऑटो को हटवा दी थी। साथ ही दोबारा सड़क पर ऑटो लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। कुछ दिन तो सड़क पर ऑटो नहीं खड़ी की गई,लेकिन मंगलवार से फिर से सड़क पर ऑटो खड़ी करना शुरू कर दिया गया है। इस दिन करीब 15 ऑटो सड़क पर दोनों तरफ खड़ी की गई । लोगो ने पुलिस प्रशासन से इन ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने का निवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...