लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह व्यवसाई संघ अध्यक्ष के चुनाव में ताल ठोक रहे दोनों उम्मीदवार मनोज प्रसाद रंगोली और दीपक राज ने जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। दोनों उम्मीदवार एक -दूसरे से अपने को कम नहीं आक रहे हैं। दोनों अपनी जीत को लेकर आश्वास नजर आ रहे हैं। वे एक दूसरे के समर्थित दुकानदार मतदाताओं को फोड़ने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए पूरी जी जान लगा दिए हैं। दोनों उम्मीदवार दुकानदार मतदाताओं से जनसंपर्क तेज कर दिए हैं। वे एक दूसरे की जनसंपर्क गतिविधियों पर भी नजर रखे बताए जाते हैं। हालांकि दुकानदार मतदाता खुलकर किसी उम्मीदवार के पक्ष में अपना रुख नहीं जता रहे हैं। दोनों उम्मीदवार को वोट देने का भरोसा दे रहे हैं। उम्मीदवारों की थोड़ी बेचैनी भी बढ़ गई है। दोनों उम्मीदवार 30 अगस्त को ज्यादा से ज्या...