Latehar News: बरवाडीह में 5 जुआरी गिरफ्तार,नकद - बाइक जब्त
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने मंगलवार को पुटूवागढ़ में चल रहे जुए के अड्डे पर छापामारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन जुआरियों के पास से नकद 13 हजार रुपए, 5 बाइक और 4 मोबाइल को भी जब्त किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी रामलखन वर्णवाल ने बताया कि उस जगह जुआ का खेल होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में उस जुए के अड्डे पर छापामारी की गई। उस समय जुआरी जुआ खेल रहे थे। जुए अड्डे पर छापामारी करते हुए उक्त जुआरियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि जुए खेल के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.