लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में इस वर्ष जून और जुलाई महीने में अब तक सामान्य वर्षा से करीब डेढ़ सौ से लेकर दो सौ मिमी कम वर्षा हुई है। पिछले साल इस महीने में अच्छी बारिश हुई थी। इस वर्ष उससे काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जो सीधे तौर पर किसानों की खेती पर असर पड़ रहा है । पर्याप्त बारिश के अभाव में सभी किसान मकई की बोआई नही कर पाए हैं। वहीं धान के बिचड़े पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में सिर्फ 99 मिमी वर्षा हुई है। जबकि पिछले साल 468 मिमी बारिश हुई थी। यह भी पढ़ें- Latehar News: कम बारिश से धान, मकई खेती प्रभावित इसी तरह जुलाई में अब तक 78 मिमी वर्षा हुई है। जबकि पिछले वर्ष 14 जुलाई तक 218. 6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि इस...