लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में लावारिश पशुओं से लोग काफी परेशान हैं। उन पशुओं से हमेशा दुर्घटना होने का भी भय लोगों में बना रहता है। कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई ऐसे पशुपालक हैं, जो गाय, बैल व बछड़े को खुला छोड़ देते हैं। लगभग सौ से अधिक लावारिश पशु बाजार, बस स्टैंड और रेलवे कॉलोनी की सड़कों पर आशियाना बना लेते हैं। दिन में इधर-उधर पशु रहते हैं, लेकिन शाम होते ही सभी पशु सड़क पर आ जाते हैं। जो रात भर रहते हैं। उन पशुओं के वाहनों से टकराने का भी संभावना बनी रहती है। बाजार में कई पशु दुकानों के सामान और सब्जी को नुकसान भी पहुंचाते रहते हैं। साप्ताहिक हाट के दिन भीड़-भाड़ में भी कई पशु बाजार में विचरण करते देखे जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से वैसे पशुओं के मालिकों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने ...