लातेहार, नवम्बर 6 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह सीओ लवकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार को चमरडीहा - लंका सड़क के बीच भारी मात्रा में रखे गए बालू को जब्त किया है। साथ ही आगे की कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। सीओ लवकेश सिंह ने बताया कि उस जगह पर भारी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण होने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में जब वहां पहुंचे तो भारी मात्रा में बालू का भंडारण पाया गया। उस समय वहां कोई नहीं था। जिससे बालू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि अवैध ढंग से भंडारण किए उस बालू को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिस जमीन में बालू का भंडारण किया गया है, उस जमीन का मालिक कौन है और उस जमीन में किसने बालू को भंडारण किया है,इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को जमीन मालिक को देनी चाहिए थी। उ...