लातेहार, जुलाई 24 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार राम ने पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार को छापामारी कर पांच पुड़िया ब्राउन सुगर को जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में गोलू उर्फ रितिक कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बाइक और मोबाइल को भी जब्त की गई है। एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार राम ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि मां - बेटा बरवाडीह से बाइक से कुटमु में बाइक से ब्राउन सुगर बेचने जा रहे हैं। बिना देर किए थाना प्रभारी अनुराग कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कुल्हीनला के पास छापामारी कर उन्हें कब्जे में लिया गया। चेक करने पर उनके पास से पांच पुड़िया ब्राउन सुगर मिला। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उन लोगो ने डालटनगंज से ब्राउन सुगर लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार की है। उन्हों...