लातेहार, नवम्बर 26 -- Latehar News: बरवाडीह। बरवाडीह मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के निकट दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार लालदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। उक्त युवक को पैर में गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...