लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब तक संचालित नही होने से रोगी बेहाल हैं। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लाभ से सैकड़ो रोगियों को वंचित होना पड़ रहा है। रोगियों को प्राइवेट इलाज के भरोसे रहना पड़ रहा है। जिप सदस्य कन्हाई सिंह सहित कई लोगो ने पूर्व में बरवाडीह मुख्यालय में बन्द पड़े पूर्व सीएचसी केंद्र भवन में रोगियों के हित मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने की मांग अधिकारियों से की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ध्यान नही दिया गया। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मुख्यालय से करीब साढ़े तीन किलो मीटर दूर मुर्गीडीह में जब से सीएचसी केंद्र संचालित हुआ है,बरवाडीह बाजार, रेलवे कॉलोनी, बभनडीह, खुरा, लंका, चपरी आदि गांवों के रोगियों को इलाज कराने जाना वहां मुश्किल हो गया है। रात में...