लातेहार, नवम्बर 17 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में अब तक वीबी जी राम जी योजना शुरू नहीं हो पाई है। इसके तहत एक भी योजना की शुरुआत नहीं होना व्यवस्था पर सवाल उठाता है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई 2026 से ही मनरेगा को समाप्त कर जी राम जी योजना की शुरुआत हुई है। बावजूद इसके तहत योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने की बात कही जा रही है। जो पुरानी मनरेगा की योजना को जी राम जी में कन्वर्ट किया गया है, उस योजना की भी स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।।मनरेगा के बीपीओ दिलशाद आलम ने भी जी राम जी के तहत योजना शुरू नहीं होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी प्रोसेस में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...