लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम की ओर से शहर के आदर्शनगर में बुधवार की रात फाइलेरिया जांच शिविर लगाया गया। रात में ही जांच करने से फाइलेरिया रोग के बारे में पता चलता है। मेडिकल टीम के द्वारा कई लोगो का सैम्पल संग्रह किया गया। इसके बाद लैब में इसकी जांच की जाएगी। बता दे कि बरवाडीह में फाइलेरिया रोग पांव पसारता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...