Latehar News: बरवाडीह में गैस आपूर्ति की व्यवस्था खराब, लोग परेशान
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में एचपी गैस की आपूर्ति की व्यवस्था काफी खराब है। अब तक गैस आपूर्ति की व्यवस्था को ठीक नही की गई है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कांग्रेस जिला महासचिव रंजीत कुमार राजू और पूर्व उपप्रमुख पंकज गुप्ता ने बताया कि बुकिंग के कई दिनों के बाद लोगो को गैस दी जा रही है। ऐसे में लोगो को गैस की किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गैस की होम डिलीवरी भी नही की जा रही है। लोगो को बरवाडीह मुख्यालय परिसर से गैस लाने में काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। महिलाओं को तो और कठिनाई होती है। उन्होंने गैस की आपूर्ति में सुधार करने और होम डिलीवरी कराने की मांग अधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.