लातेहार, सितम्बर 8 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को आजसू प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललन तुरी ने की। मुख्य अतिथि लातेहार जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन के उपज की पार्टी है। कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ होते हैं। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के युवाओं एवं छात्रों का डेटा संग्रह कार्यक्रम चलाकर इस जिला में जितने बेरोजगार है उनकी सूची बनाकर सरकार को देना है। ताकि लातेहार जिला में जो भी कंपनियां स्थापित हो रही है उसमें यहां के छात्र नौजवान को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया हो सके। जरूरत पड़ने पर इसके लिए पार्टी चरमबद्ध तरीके से आंदोलन भी करेगी। इस बैठक में जिला सचिव विनोद प...