लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में विभिन्न समस्याओं से दुकानदार और अन्य लोग जूझ रहे हैं। समस्याओं से वाकिफ होने के बाद भी अधिकारी या जन प्रतिनिधि बेखबर बने हुए हैं।

समस्याओं का ब्योरा डब्लू प्रसाद,बीरेंद्र ठाकुर,बबलू प्रसाद आदि कई लोगों ने बताया कि बाजार में चारों तरफ कूड़ा करकट बिखरा पड़ा रहता है। उसकी साफ सफाई की सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि बाजार समिति की ओर से हजारों रुपए प्रतिमाह दुकान किराए के रूप में वसूला जाता है।

पानी और शौचालय की कमी उन्होने बताया कि बाजार में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कुछ चापानल है,जो नाकाफी साबित हो रहा है।सुलभ शौचालय का अब तक निर्माण नहीं हुआ है। जो सामुदायिक शौचालय है, वह वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।

बाजार की प्रकाश व्यवस्था बाजार क्षेत्...