लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के 126 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना चरमराई गई है। छात्रों को जैसे - तैसे मध्याह्न भोजन मिल रहा है। स्थिति अब यह हो गई है कि कभी भी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो सकता है। कई शिक्षकों ने बताया कि अप्रैल 2026 से लेकर अब तक स्कूल की माता समिति के बैंक खाते में मध्याह्न भोजन योजना राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में किस तरह मध्याह्न भोजन स्कूलों में चलता होगा ,यह अंदाजा लगाया जा सकता है। करीब सात महीने से राशि नहीं मिलने से शिक्षकों को मध्याह्न भोजन के जरूरी सामान अब देने में दुकानदार असमर्थता भी जता रहे हैं। बीआरसी केंद्र सूत्रों का कहना है कि सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना की राशि अब सीधे उन वेंडरों के खाते में भेजने का निर्णय लिया ह...