लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के हूंटार विद्युत फीडर के कई गांवों में मंगलवार को करीब 5 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग रोज बिजली घंटों बाधित रह रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। विनोद, नितिन,मनोज, कन्हाई आदि कई लोगो ने बताया कि रोज बिजली घण्टो काटी जा रही है। इस फीडर में विधायक रामचन्द्र सिंह का भी मंगरा में घर है, लेकिन इसके बाद भी बिजली ठीक ढंग से सप्लाई नही की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ठीक ढंग से बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 11 हजार वोल्ट तार के पास पेड़ की टहनियां काटी जा रही थी। जब काम पूरा हुआ तो पोखरहा ग्रिड से बिजली काट दी गई थी। जिस कारण बिजली बाधित रही।

हिंदी हि...