लातेहार, जुलाई 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा में संचालित एकलव्य आवासीय स्कूल से वर्ग आठ के लापता छात्र सोनू कुमार सिंह सोमवार को सुबह परिजनों को सकुशल मिल गया है। स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर चंद्रदाहा के पास से उसके फूफा युगेश्वर सिंह को उक्त छात्र मिला है। छात्र के मिलने से परिवार के लोग और स्कूल प्रबंधन राहत की सांस ली है। रिश्ते के फूफा युगेश्वर सिंह ने बताया कि चन्द्रदाहा के पास सुबह करीब 7:30 बजे सोनू सिंह देखा गया। वह जंगल की ओर जा रहा था। बिना देर किए उसे वह अपने साथ लेकर उसके घर अमडीहा ले गए। यह भी पढ़ें- Latehar News: एकलव्य विद्यालय से छात्र लापता स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर उक्त छात्र रात भर गांव में ही एक निर्माणाधीन घर मे छिपे रहने के बारे में बताया । डर कर वह छिपा हु...