Latehar News: बरवाडीह : कम बारिश से धान, मकई खेती प्रभावित
लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कम बारिश होने से धान और मकई की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से बारिश नही हुई है। कभी कभार बारिश का फुहारा भर आ रहा है। बारिश के अभाव में लगभग 50 प्रतिशत ही मकई की बोआई अब तक हो पाई है। किसान मूसलाधार बारिश होने के इंतजार में हैं। कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बारिश नही हुई तो धान और मकई की खेती पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: बारिश की बेरुखी ने छीनी किसानों की मुस्कान, सूख रहे धान के बिचड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.