लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरछिया गांव स्थित सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पननवाटांड़ गांव निवासी लोकन गंझू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात चोर ने सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बारियातू थाना कांड संख्या 61/26, 26 अक्टूबर को बीएनएस की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद क...