लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग पर झाबर पंचायत स्थित बनियों पुल के समीप रविवार को हाइवा और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और उपचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रक बालूमाथ की ओर जा रहा था, जबकि हाइवा वाहन नवादा की ओर से आ रहा था। बनियों पुल के समीप किसी कारणवश दोनों वाहन आमने सामने टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई,जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में किसी प्र...