लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता। जिला मुख्यालय के परिसदन भवन में सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता मे बनवारी साहू महाविद्यालय शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई।जिसमे महाविद्यालय के विकास को लेकर चर्चा की गई। पिछले दिनो प्रो प्रदीप तिवारी ने स्वास्थ्य कारणो का हवाला देकर महाविद्यालय के प्राचार्य पद से त्यागपत्र दे दिया था। बैठक मे डा नरेश पांडेय को नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव शिक्षाविद की जिम्मेदारी दी गई।मौके पर सांसद श्री सिंह ने महाविद्यालय के विकास, विस्तार और बेहतर शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय संचालन मे किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नही किश्या जायेगा. मौके पर महाविद्यालय के सचिव अंजु गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सांसद प्रतिनि...