लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: बथनाही होला में पहुंचा नल का जल, बिजली-सड़क की समस्या बरकरार संवाद- 19 बथनाही होला में पहुंचा नल का जल, बिजली-सड़क की समस्या बरकरार

नल-जल से मिली राहत लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की पेशरार पंचायत के बथनाही टोला में जलमीनार लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश घरों में पानी का कनेक्शन दे दिया गया है। हालांकि, बिफन भुइयां के घर तक अब भी पानी नहीं पहुंचा है। ग्रामीण सीमा देवी, वीरू भुइयां, बिफन भुइयां, संतोष भुइयां, गुड़िया देवी, मुनियां देवी, सुनती देवी और चंपा देवी ने बताया कि पहले उन्हें नदी में चुआंड़ी खोदकर पानी लाना पड़ता था। पेयजल की इस समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद टोले में जलमीनार लगाई गई और ...