Latehar News: बंदर के हमले में टूरिस्ट गाइड घायल, अस्पताल
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। बेतला अराध्या रिसोर्ट्स के पास सोमवार की सुबह टहल रहे टूरिस्ट गाइड गरीबुल्लाह अंसारी को दो बंदरों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हालांकि पास से गुजर रहे यात्रियों ने तत्परता दिखाते उन बंदरों को खदेड़ भगाया। बाद में इसकी सूचना पाकर परिजन उसे इलाज कराने बरवाडीह सीएचसी ले गए। इधर वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने बंदर समेत किसी भी वन्य जीव को खाद्य पदार्थ नहीं देने तथा उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करने की लोगों से अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.