लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर और अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर माकपा 31 अक्टूबर से कामता चौक पर धरना-प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम छह से रात नौ बजे तक चलेगा। माकपा राज्य कमेटी सदस्य अयूब खान और जिला सचिव रसीद मियां ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि 23 अक्टूबर को टोरी स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल 2021 को आरओबी का शिलान्यास हुआ था। उस समय प्राक्कलित राशि 42.84 करोड़ रुपये थी। छह बार टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। अब नया प्राक्कलन करीब 119 करोड़ रुपये का है, लेकिन टेंडर जारी नहीं हुआ है। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से रोज हजार...