Latehar News: फुटबॉल प्रतियोगिता में मांधनिया की टीम बनी विजेता, बंदरचुम्मा उपविजेता
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: हेरहंज। प्रखंड के कसमार खेल मैदान में डायमंड क्लब कसमार की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मांधनिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जय सरना क्लब बंदरचुम्मा दूसरे स्थान पर रहा। कुसमाही की टीम तीसरे और कर्मा की टीम चौथे स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष निशांत यादव, पूर्व प्रत्याशी पवन प्रसाद, संतोष पासवान, दिनेश यादव, नितेश यादव और वार्ड पार्षद बलदेव उरांव उपस्थित थे। अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आयोजन में अशोक उरांव, सुखराम उरांव, संदीप उरांव, मनोज उरांव, आमोश उरांव और विनोद भोक्ता की भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.