लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लुकुईया स्थित खेल मैदान में नव युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. सुकरा उरांव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार की शाम को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सचिव रोहित अग्रवाल जॉनी, जीटीपीएस के प्राचार्य हिमांशु सिंह, समाजसेवी बबलू दुबे, मनीष सिंह, झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मुकाबला आदिवासी टाइटंस बनाम रोको ब्रदर्स काठीटांड़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदिवासी टाइटंस की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियो...