लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। नॉर्थ धाधू वेस्ट पार्ट कोयला परियोजना में कार्यरत जीआरएन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आरओ वाटर प्यूरीफायर और वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया है। कूलर इंदिरा गांधी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया हैं। कंपनी के महाप्रबंधक सह प्रोजेक्ट इंचार्ज पी उमा महेश्वर व मधु मन्नेम ने बताया कि कंपनी अगले कई चार दशक तक इस प्रोजेक्ट को संचालित करेगी। मौके पर कम्पनी के दिनेश,विद्यालय के निर्मल कुमार सिन्हा,अरशद शाहनवाज समेत विद्यालय की छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...