Latehar News: प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय महुआडांड़ में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ थाना पुलिस की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय महुआडांड़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना तथा यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया की इससे दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.