लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी 32वीं बटालियन शिविर में सोमवार को आयोजित 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

कमांडेंट का संबोधन कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए एसएसबी लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीक, महिला सशक्तीकरण, बौद्धिक विकास तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा ...