लातेहार, अक्टूबर 2 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले की महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला स्तरीय चार दिवसीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 2100 खिलाड़ी ले रहे भागसमापन समारोह समापन समारोह में डीसी संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ज...