लातेहार, सितम्बर 26 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। ऑक्सफोर्ड एकेडमी, चंदवा में शनिवार को आयोजित चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चंदवा पश्चिमी मंडल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर रंगों के माध्यम से अपनी सोच और भावनाओं को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता के बाद निर्णायकों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News...