लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। सूबे का प्रसिद्ध प्रकृति पर्व करमा आज है। आज महिलाएं पूरे दिनभर उपवास रख शाम में अपनी सुविधानुसार मंदिरों या चौक-चौराहों में करम डाल स्थापित कर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना करेंगी। वहीं बुधवार को पूजित करम डाल को स्थानीय जलाशयों में प्रवाहित करने के बाद व्रत का पारण (समापन) किया जाएगा। इस संबंध में सरईडीह शिवमंदिर के पुजारी श्यामनाथ पाठक ने बताया कि यूं तो करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम और खेतीबाड़ी से जुड़ा है। पर करम डाल की पूजा के कारण यह पूरे आदिवासी समुदाय में प्रकृति पर्व के नाम से विख्यात है। वहीं पुजारी श्यामनाथ ने करमा व्रत करने से फसल की अच्छी पैदावार होने और जीवन में सुख-समृद्धि आने की बात कहीं। यह भी पढ़ें- करमा प्रकृति, संस्कृति और समृद्धि का उत्सव है: सीईओ इधर पूजा को लेकर श...