लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ परियोजना के अंतर्गत सेक्टर 1 एवं सेक्टर 2 की आंगनबाड़ी सेविकाओं की पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका ममता मासूम ने की। बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान योजना के तहत पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, आवश्यक जानकारियों को पोर्टल पर समय पर अपडेट करने तथा विभागीय कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। महिला पर्यवेक्षिका ममता मासूम ने सेविकाओं को अपने कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर...