लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा में घेराबंदी के लिए बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया है। उनका कहना है कि करीब छह महीने से बाउंड्री वॉल का निर्माण अधूरा पड़ा है। वहीं, दीवार के छह से अधिक स्थानों पर दरारें आ गई हैं। ग्रामीण ताजमुल, दिलीप कुमार, अनुप कुमार और पंकज कुमार सहित विद्यालय की शिक्षिका मीना पंडित, रीता कुमारी, शिक्षक बसंत राम और अभिषेक कुमार दुबे ने बताया कि निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दीवार में दो तरह की ईंटें लगाई गई हैं और प्लास्टर भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि निर्माण की स्थिति ...