लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। मुख्य मार्ग स्थित श्रीराम गली में संचालित एक पैथोलॉजी में एक वृद्ध महिला की मौत का मामला गरमा गया है। घटना के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बोदा पंचायत के जामुनगढ़ा गांव निवासी वृद्ध महिला को एक पैथोलॉजी लाया गया था। आरोप है कि इंजेक्शन देने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पैथोलॉजी में इलाज किए जाने और शव को वहां से हटाने को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...