लातेहार, नवम्बर 19 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के परसही पंचायत में पेसा नियमावली को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ग्राम प्रधानों के साथ नियमावली के विभिन्न प्रावधानों और उसके क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के अधिकार, समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है। बैठक में ग्राम प्रधानों से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी के समक्ष रखने तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ग्रामसभा...