लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की पेशरार पंचायत के रेका गांव में पिछले एक साल से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में बिजली के पोल और खूंटे लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक नियमित बिजली नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बबीता देवी, मॉरिस सोरेन और लुकुस टोपनो ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या दूर करने के लिए गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर एक-दो बार जैसे-तैसे बिजली की व्यवस्था की थी। हालांकि, बार-बार फॉल्ट होने के कारण य...