लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार पंचायत के पेशरार गांव के ग्रामीण ने डीसी संदीप कुमार से पिपरा नदी पर पुल बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात में दर्जनों ग्रामीणों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट जाता है। मुखिया अमित बारला, प्रदीप कुमार टोपनो, जॉन बरला, विजय प्रकाश टोपनो, सिलेस्टिन गुड़िया, दीनानाथ आदि ग्रामीणों ने बताया कि पेशरार ग्राम के केदली में तीन मुहान महुआ पेड़ से पिपरा पानी तक डीएमएफटी मद के तहत पीसीसी सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, परंतु उक्त पथ में एक नदी गुजरती है, यहां पुल नहीं रहने के कारण बरसात में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस नदी पर पुल बनाना अत्यंत आवश्यक है।...